4 अरब के साल वृक्ष काटे गये

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

साल बोरर के नाम पर किया गया षडय़ंत्र सफल

भागवत जायसवाल, बिलासपुर (म.प्र.)

‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 23 से 29 अगस्त 1999 के अंक में ‘4 अरब के साल वृक्ष काटे गये’ साल बोरर के नाम पर किया गया षडय़ंत्र सफल, के शीर्षक से उजागर किया था । जिसमें  मध्यप्रदेश के जंगलों में साल बोरर के नाम पर प्रदेश में 4000 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के साल वृक्ष काटे गये। लगभग 2000 करोड़ रूपये का साल वृक्ष और काटा जाना था। इसके बाद भी विदेशों से साल की लकड़ी और साल धूप आयात की जा रही थी। इस तरह साल बोरर के आड़ पर पहले से बुना गया षडय़ंत्र पूरी तरह सफल हो रहा था। प्रति कीड़ा पकडऩे के लिए 80 पैसे से 1 रूपया तक खर्च किया गया था। तीन वर्षों में साल बोरर कीड़ों को पकडऩे के लिए सरकार द्वारा 4 करोड़ 75 लाख 70 हजार रूपये खर्च किये गये थे और इस राशि से 5 करोड़ 95 लाख 16 हजार कीड़े पकड़े गये, साल बोरर के नाम पर प्रदेश में 4000 करोड़ रूपये के साल वृक्ष काटे जा चुके थे और करोड़ों की कीमत के साल वृक्ष को और काटा जाना था। कुछ वर्ष पहले. लकड़ी माफियाओं का षडयंत्र अंतत: सफल हो ही गया। सबसे महत्वपर्ण बात यह है कि अब लकड़ी ठीक नहीं होने एवं घरेलू मांग की पूर्ति करने के नाम पर अफसरों ने विदेशों से साल की लकड़ी मंगवाना शुरु कर दिया था और साल धूप भी आयात किया जा रहा था। इधर साल धूप निकाले जाने पर म.प्र. में प्रतिबंध लगाया गया। करीब 4 हजार करोड़ की लकड़ी काटी जा चुकी थी। सूत्र बताते हैं कि करीब 2 हजार करोड़ कीमत की साल लकडी को और काटा जाना था। इस षडय़ंत्र के पीछे, यदि लकड़ी माफियाओं ने बड़ी मात्रा में साल लकड़ी की उपलब्धता के सपने देखे थे तो प्रदेश के वन अफसरों ने लकड़ी की गुणवत्ता निम्नस्तर होने तथा घरेलू मांग साल धूप पर आयात की सोची ,दोनो वर्ग को अपनी-अपनी सोच पर भारी सफलता मिली। साल बोरर का कीड़ा वन विभाग के लिए सौगात सा बन गया वन विभाग की चांदी  इससे पता चल जाती है कि 4 अरब से भी ज्यादा मूल्य के वृक्ष के एवज में वन विभाग को लगभग 60 करोड़ की आयात हो पाई थी। 1996-97 में साल बोरर का प्रकोप कम था, शहडोल, मण्डला, कवर्धा, बालाघाट, डिंडोरी, राजनांदगांव, बिलासपुर, सरगुजा आदि के जंगल में साल बोरर की वजह से 18,658 वृक्ष को काटना पड़ा। 1997-98 में प्रकोप बढ़ता चला तो 7 लाख 65 हजार से भी ज्यादा वृक्ष काटे गये। इसी तरह 1998-99 में साल बोरर के कारण 5 लाख से भी अधिक वृक्ष काटे गए। जिसका खुलासा  ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने लगातार किया था । 

साल बोरर के बड़े पैमाने पर कटाई के खिलाफ जबलपुर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। परिणामस्वरूप, पर्यावरण, वनमंत्रालय (MOE.F), भारत सरकार ने दिसंबर 1997 में एक समिति का गठन किया। जिसमें केंद्र और राज्य के वरिष्ठ वन अधिकारी और वन कीट विशेषज्ञ शामिल थे और भारतीय परिषद के नेतृत्व में अनुसंधान संगठन थे।  इसके बाद टास्क फोर्स ने जनवरी, 1998 में अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें 14 सदस्यीय समिति के बहुमत ने श्रेणी I से V में आने वाले सभी पेड़ों को काटने और हटाने के पक्ष में सिफारिश की। इसके बाद 23 फरवरी 1998 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी कटाई कार्यों पर रोक लगा दी। सुनवाई के बाद, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने प्रभावित पेड़ों के श्रेणीवार आंकलन करने का आदेश दिया और निदेशक, उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के नेतृत्व में एक समिति गठित की। तब सुप्रीम कोर्ट ने केवल II, VI और I श्रेणी के प्रभावित पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी । 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य कब बनेगा?

शेयर करेनए राज्य का भावी मुख्यमंत्री कौन होगा? भागवत जायसवाल, बिलासपुर (म.प्र.) ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 13 से 19 सितंबर 1999 के अंक में ‘छत्तीसगढ़ राज्य कब बनेगा?’ नए राज्य का भावी मुख्यमंत्री कौन होगा? के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था । कई बार राजनीतिक दबाव और जनभावनाओं के ज्वार […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही