अक्षय कुमार, राधिका मदान स्टारर ‘सरफिरा’ का मजेदार वेडिंग ट्रैक ‘चावट’ हुआ रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 जुलाई 2024। अक्षय कुमार स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरफिरा’ के लेटेस्ट वेडिंग गीत पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए! इसके बोल है ‘चावत’। ये महाराष्ट्रीयन थीम वाला गाना इस सीज़न हर वेडिंग का मुख्य आकर्षण बनने का वादा करता है। अपनी आकर्षक धुनों और जबरदस्त एनर्जी के साथ, ‘चावट एक ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन वेडिंग की खुशी को बखूबी दर्शाता है, जिससे यह हर प्लेलिस्ट में शामिल हो जाता है। इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा हैं। ‘चावट’ के बोल प्यार और सेलिब्रेशन के लिए एक परफेक्ट लीरिक्स है। जी.वी. प्रकाश कुमार द्वारा रचित इस गीत में एक नयापन और जोश है, जो इसे और भी खास बनाता है। श्रेया घोषाल की शानदार आवाज ‘चावट’ को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है, जो बस लोगों को दीवाना कर देने वाला है। गाने के हर नोट और लय को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये उत्सव के उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ‘सरफिरा’ शोकेस करने की कोशिश कर रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी ‘सरफिरा’ स्टार्ट-अप और एविएशन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा है। एक दमदार कहानी के साथ ये फिल्म आम आदमी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। इस फिल्म में परेश रावल और सीमा बिस्वास जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। “सरफिरा” वीर जगन्नाथ म्हात्रे की यात्रा को फोलो करती है जिसे अक्षय कुमार प्ले कर रहे हैं, जो भारत में हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए सभी बाधाओं को पार करता है।

सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के संवादों के साथ, और जी.वी. प्रकाश कुमार द्वारा संगीतबद्ध, सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया (केप ऑफ गुड फिल्म्स), साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा किया गया है। ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

आरंग मॉब लिंचिंग के फरार आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आरंग मॉब लिंचिंग के फरार आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरंग मॉब लिंचिंग की घटना को एक महीने होने जा रहा है और अब तक घटना के […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन