पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और कांग्रेस नेतृत्व ने दी श्रद्धांजलि

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मई 2026। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज यानी 21 मई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में स्थित उनकी समाधि ‘वीर भूमि’ पर आज सुबह एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

क्या बोले राहुल गांधी?
नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी राजीव गांधी को याद करते हुए संदेश लिखे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ तस्वीर साक्षा करते हुए एक में लिखा, ‘पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Next Post

दंतेवाड़ा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: भाई ने गैंती मारकर कर दी भाई की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 21 मई 2026। दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनार कोटिपारा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने गुस्से में आकर गैंती मारकर दूसरे भाई की हत्या […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला