मणिपुर में भीषण फायरिंग, बीएसएफ ने संभाला मोर्चा; भीड़ ने गोला-बारूद और हथियार लूटे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 14 फरवरी 2024। हिंसाग्रस्त मणिपुर में मंगलवार से हिंसा जारी है। इस दौरान कई जगह भीषण गोलीबारी की खबर है। बदमाशों ने 5वीं आईआरबी पोस्ट (इम्फाल पूर्व) के हथियारों और हथियार लूट लिया। पूरे इलाके को रात में ही सुरक्षाबलों ने घेर लिया था और तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात ग्राम होटक, जिला बिष्णुपुर की दोनों ऊपरी पहाड़ियों से बीएसएफ को गोलियों फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही थी। पूर्वी इंफाल के यिंगांगपोकपी में रात करीब 9 बजे घाटी स्थित विद्रोही समूहों (वीबीआईजी) और पहाड़ी विद्रोहियों के बीच ट्विचिन/फिमोल (कुकी) क्षेत्रों के सामान्य क्षेत्र और ग्राम सांतिखोमबल (मैतेई) से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ गोलियां बीएसएफ चौकी के करीब आकर गिरीं। दोनों पक्षों द्वारा स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

बताया गया कि गोलीबारी की घटना के बाद बीएसएफ कैंप यिंगांगपोकपी की पूरी पोस्ट सतर्क हो गई। गोलीबारी की दिशा की पहचान की गई और स्थिति के बेहतर आकलन के लिए बीएसएफ ने इलू बम फायर किए। इसके बाद विद्रोही भाग निकले और गोलीबारी रुक गई। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, जानकारी मिली है कि रात को चिंगरेल तेजपुर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। यहां पर 5वीं आईआरबी पोस्ट (इम्फाल पूर्व) पर उग्रभीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार लूट लिए। भीड़ने गोलाबारूद सहित छह एके 47 राइफल, चार कार्बाइन, तीन 303 राइफल और दो एलएमजी लूट लिए।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 14 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई