‘महिलाओं के लिए हो रहे काम पर पानी फिर जाता है’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 28 अगस्त 2026। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के एक दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। कई बड़े स्टार्स वाली इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म पर महिलाओं को बहुत ज्यादा कामुक अंदाज में दिखाने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि महिलाओं के प्रति नफरत या भेदभाव वाली सोच दिखाया गया है।

क्या बोले अन्नामलाई
पूर्व भाजपा नेता और ‘वी द लीडर्स’ के फाउंडर के. अन्नामलाई ने फिल्म में महिलाओं के प्रति नफरत वाली सोच दिखाने पर इसकी आलोचना की है। उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर भी कड़ा हमला किया है और फिल्म को मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व आईपीएस अफसर से नेता बने अन्नामलाई ने कहा…

  • नियम सख्त होने चाहिए। 
  • सेंसर बोर्ड को यह तय करने के लिए कड़े फैसले लेने चाहिए कि कौन से सीन दिखाए जा सकते हैं, भले ही फिल्म में बड़े स्टार्स हों।
  • अगर बच्चे ऐसी फिल्में देखते हैं, जिनमें महिलाओं को एक खास नजरिए से दिखाया जाता है, तो इसका बुरा असर पड़ेगा।
  • फिल्म ने पहले ही दिन 104 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • वे महिलाओं को एक खास तरह से दिखाते हैं। 
  • अगर हम बच्चों को रोज ऐसी फिल्में दिखाएंगे, तो इस देश में महिलाओं का क्या होगा?

फिल्मों का असर पड़ता है
अन्नामलाई ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्मों में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर हो रहे काम पर पानी फिर जाता है। नेता ने फिल्म को मंजूरी देने के लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना की।
उन्होंने कहा ‘हम हर शहर और कॉलेज में जाकर महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हैं। मगर सेंसर बोर्ड इसे मंजूरी दे देता है। क्या फिल्म महिलाओं को सही सम्मान देती है? नहीं। फिल्मों में बहुत कुछ होता है और उसका आप पर असर पड़ता है।’

महिलाओं को लेकर क्या बोले यश?
हैदराबाद में ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में, यश ने फिल्म में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर हो रही आलोचना का जवाब दिया और डायरेक्टर गीतू मोहनदास का बचाव किया।
उन्होंने कहा ‘हो सकता है कि वे कहें या इसे स्वीकार न करें, लेकिन बात यह है कि हर कोई आपको देखेगा। मुझे मेरे पैसे के लिए सम्मान नहीं मिलता, मुझे मेरे काम के लिए सम्मान मिलता है। मुझे पता है कि निर्देशक यह साबित करेंगी कि हर महिला और हर लड़की हर तरह की स्थिति का सामना कर सकती है, अपने विचार और नजरिया रख सकती है और इस समाज में सफल हो सकती है।’

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में यश डबल रोल में हैं। उनके साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं।

Leave a Reply

Next Post

मराठा आरक्षण पर सियासत तेज

शेयर करेमनोज जरांगे ने फिर शुरू की भूख हड़ताल, सीएम फडणवीस को बताया दुश्मन? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर छत्रपति संभाजीनगर, 29 अगस्त 2026। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से पहले से चिन्हित 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड के आधार पर मराठा […]

You May Like

'दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम'....|....दिसंबर में बढ़ेगा कोहरा, अस्थमा मरीज रहें सावधान....|....गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ....|....अंतरिक्ष में बनेंगे एआई के डेटा सेंटर....|....बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू....|....गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश....|....गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास....|....हर घर तक पहुंचेगी रोशनी, 450 करोड़ से बनेगा ‘दृष्टि धाम’....|....महंगाई की बेकाबू सुनामी ने तोड़ी आम आदमी की कमर, थोक महंगाई 10 महीनों में 10 गुना उछली - कांग्रेस....|....पिछले वर्ष का 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया - दीपक बैज