जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड

admin
शेयर करे

सेवा-सेतु पोर्टल से जुड़ीं निगम की सेवाएं, नागरिकों को निगम कार्यालय के चक्कर से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर, 26 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम जगदलपुर ने नागरिक सुविधाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। अब शहरवासियों को ट्रेड लाइसेंस और राशन कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। नगर निगम की इन सेवाओं को ‘सेवा सेतु पोर्टल’ से जोड़ दिया गया है, जिससे नागरिक लोक सेवा केंद्र या चॉइस सेंटर के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों और व्यापारियों को निगम कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत देना है। अब राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने, नाम हटाने, एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के नए राशन कार्ड बनवाने जैसी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जा सकेंगी।

व्यापारियों के नए ट्रेड लाइसेंस होंगे जारी

वहीं व्यापारियों के लिए नए ट्रेड लाइसेंस जारी करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होने के साथ-साथ व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। विशेष कार्यक्रम में इन ऑनलाइन सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को नए ट्रेड लाइसेंस और राशन कार्ड भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी

शेयर करेअयोध्या डीआईजी, एसएसपी भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ, 26 जुुलाई 2026। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। इसमें तीन सदस्य है। इसकी कमान आईजी लखनऊ […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप