मोतिलाल ओसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड

admin
शेयर करे

मोतिलाल ओसवाल की तिमाही रही शानदार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 31 जुलाई 2026। मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि अन्य समग्र आय  सहित कुल पैट 1,513 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इस शानदार प्रदर्शन में एसेट मैनेजमेंट कारोबार की अहम भूमिका रही, जहां पैट में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 31 प्रतिशत बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये हो गया। म्यूचुअल फंड कारोबार में एसआईपी इनफ्लो 16 प्रतिशत बढ़कर 4,064 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट का एयूएम 37 प्रतिशत बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट में एआरआर रेवेन्यू 26 प्रतिशत बढ़ा और डिस्ट्रीब्यूशन बुक 45,575 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

हाउसिंग फाइनेंस कारोबार में पैट 36 प्रतिशत बढ़कर 32 करोड़ रुपये रहा और ऋण वितरण में 64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग भी क्रिसिल द्वारा बढ़ाकर ए ए प्लस (स्टेबल) कर दी गई। कंपनी के कुल रेवेन्यू में एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू  का योगदान बढ़कर 66 प्रतिशत हो गया, जिससे आय और अधिक स्थिर एवं अनुमानित बनी है। पिछले 10 वर्षों में कंपनी ने ऑपरेटिंग पैट में 33 प्रतिशत की सीएजीआर के साथ लगातार मजबूत विकास का रिकॉर्ड कायम किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री की गैर जिम्मेदारी से बस्तर में मलेरिया फैल रहा- दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 31 जुलाई 2026। बस्तर में मलेरिया के फैलाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही जिम्मेदार है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बस्तर संभाग में मलेरिया के फैलाव और कांकेर के आदिवासी हॉस्टल में तीन बच्चों की मृत्यु के लिये सीधे जवाबदार है।   प्रदेश कांग्रेस संचार […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'