भारत को बड़ा झटका!: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुए विराट कोहली? रोहित-हार्दिक भी हैं अनफिट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2026। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा, ‘वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

शानदार फॉर्म में थे कोहली
37 वर्ष की उम्र में भी विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिना जाता है। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बनाए और फाइनल में भी अहम भूमिका निभाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल में उन्होंने विजयी रन भी बनाए थे।

सीरीज की चमक होगी कम
विराट कोहली अब सीमित प्रारूपों में चुनिंदा क्रिकेट खेलते हैं और वनडे टीम के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी गैरमौजूदगी से न केवल भारतीय बल्लेबाजी कमजोर होगी, बल्कि दर्शकों की दिलचस्पी पर भी असर पड़ सकता है।

रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर भी नजर
विराट कोहली के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था और इसी वजह से उनकी उपलब्धता पर सवाल बने हुए हैं। उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी। टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यही हालत हार्दिक पांड्या के साथ भी है।

मध्यक्रम पर बढ़ेगी जिम्मेदारी
कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर अतिरिक्त दबाव आएगा। युवा खिलाड़ियों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन अब यह तय करने में जुटे होंगे कि उनकी जगह अंतिम एकादश में किसे मौका दिया जाए। अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिए आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में कोहली की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में चार हत्या की कहानी: दोस्त संग मिलकर मां-बाप और बहन को मारा, जेवर के बंटवारे में आरोपी बेटे का भी कत्ल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 04 जून 2026। प्रयागराज के साउथ मलाका सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस का दावा है कि बड़े बेटे अभिषेक ने […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार