जामताड़ा-मेवात साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों नासिर हुसैन, सोकीन और आशीष आर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी कूरियर का पता अपडेट करने के बहाने एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से रकम उड़ाते और फर्जी फ्यूल कार्ड के जरिए ठगी की रकम खपाते थे। एक शिकायतकर्ता से 3.97 लाख रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस को 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का भी पता चला है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि साइबर थाने की टीम ने तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। जांच में 113 से अधिक संदिग्ध फ्यूल कार्ड सामने आए हैं। पूछताछ के बाद 150 से 200 फर्जी कार्ड तैयार किए जाने की आशंका है।

जांच में सामने आया ठगी का तरीका
पुलिस के अनुसार, सात मई को जितेंद्र कुमार गुप्ता को कूरियर पता अपडेट करने के बहाने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी गई। फाइल खोलकर दो रुपये का भुगतान करने के लिए बैंकिंग विवरण भरने पर खाते से 3.97 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में पैसे एचपीसीएल ड्राइव ट्रैक फ्यूल कार्ड में भेजे जाने का पता चला। आरोपियों ने ट्रक मालिकों के दस्तावेजों में तस्वीर-पता बदलकर फर्जी सिम से कार्ड पंजीकृत कराए और पेट्रोल पंपों के जरिए रकम खपाई। पुलिस करीब 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि कर रही है।

तीनों आरोपियों की अलग-अलग भूमिका
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के नूंह जिले का नासिर हुसैन (34) नेटवर्क का सरगना था और फ्यूल कार्ड के जरिए ठगी की रकम खपाने में उसकी भूमिका थी। राजस्थान के अलवर जिले का सोकीन (27) फर्जी सिम कार्ड की व्यवस्था करने और वीडियो केवाईसी कराने में शामिल था। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का ट्राइस्टार मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड का पूर्व रिटेल बिजनेस एग्जीक्यूटिव आशीष आर्य (33) बिना दस्तावेजों का उचित सत्यापन किए फ्यूल कार्ड का नामांकन करने में शामिल था। नासिर ने आशीष को इसके लिए भुगतान करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच जारी है।

नासिर पर पहले भी कई मामले दर्ज, पांच फोन और 12 सिम जब्त
नासिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली के साइबर थाने में दो अन्य प्राथमिकी दर्ज हैं। हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा और नूंह के नगीना थाने में भी मामले हैं। नगीना थाने का मामला महाराष्ट्र पुलिस की टीम पर कथित हमले से जुड़ा है। महाराष्ट्र में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें सात सिम मिले, जबकि सोकीन से पांच अतिरिक्त सिम कार्ड जब्त किए गए।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री पलक

शेयर करेशेयर किए ट्रिप के फोटोज; फैंस ने इब्राहिम को लेकर किए कमेंट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी और अभिनेत्री पलक तिवारी राजस्थान की सैर पर निकली हैं। यहां उन्होंने कई अच्छे पल बिताए हैं। उन्होंने यहां का म्यूजिक सुना है। यहां का […]

You May Like

कहीं आपके दिल में भी तो नहीं हो गई है सूजन?....|....नीतू जोशी को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार....|....एआई कंपनियों के वैल्यूएशन में कमी से भारत में बढ़ सकता है पूंजी प्रवाह....|....राइज एंड फॉल सीजन 2: 'नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है'....|....राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री पलक....|....जामताड़ा-मेवात साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च....|....ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति....|....सात लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार....|....बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार- अरुण साव