रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में 27 लोगों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कीव, 29 अगस्त 2026। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूस के इस हमले में यूक्रेन में 27 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। यह हमला यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में हुआ। रूस के इस हमले में 50 के करीब घर तबाह हुए हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। रूस के हमलों के चलते यूक्रेन की राजधानी और आसपास के इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस के हमले से बड़े पैमाने पर आग भी लगी, जिसकी चपेट में आकर कई घर और रेस्तरां को नुकसान हुआ है। स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि रूस के हमले में 50 के करीब रिहायशी इमारतों में नुकसान हुआ है।

शॉपिंग मॉल पर हुए हमले में 16 लोगों की हुई थी मौत
यूक्रेन द्वारा रूस के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने के बाद, मॉस्को ने तगड़ा पलटवार किया है और बीते तीन दिनों से लगातार रूस की तरफ से यूक्रेन पर मिसाइलें दागी जा रही हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के एक शॉपिंग मॉल पर हमले कर 16 लोगों की जान ले ली थी। यह हमला मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था। शनिवार सुबह ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बाद में उन्होंने बताया कि चार लोग अब भी लापता हैं और करीब 130 लोग घायल हुए हैं। क्रिवी रिह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृह शहर है। उन्होंने इस हमले को डबल-टैप हमला बताया। रूस द्वारा यूक्रेन के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बिजली के निजीकरण की तैयारी जनता के साथ विश्वासघात है: कांग्रेस

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 30 अगस्त 2026। बिजली के निजीकरण की तैयारी जनता के साथ विश्वासघात है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर, 400 यूनिट तक मिलने वाली राहत को खत्म कर और स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता पर अतिरिक्त […]

You May Like

दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पर चार्ज....|....छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी....|....दिल्ली की तरह पटना में भी प्रदर्शन की जगह पर सख्ती....|....किसान संघ की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशभर में होगा उग्र आंदोलन....|....सीहोर में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस....|....किसान अब सीधे कंपनियों को बेच सकेंगे जड़ी-बूटियां....|....पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया, जंतर मंतर पहुंचे थे सीजेपी नेता....|....'नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार'....|....हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा....|....इल्हान उमर के घर एफबीआई की छापेमारी