भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड

admin
शेयर करे

पैरा 100m रेस में गावित पहले, बासिल दूसरे नंबर पर रहे; लॉन्ग जंप में मुरली को सिल्वर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ग्लास्गो, 30 जुलाई 2026। दिलीप महादु गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सातवें दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी में100 मीटर रेस में 10.71 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। गावित से पहले भारत के लिए महिलाओं के पैरा शॉटपुट F57 इवेंट में शर्मिला धनकड़ और रविवार को वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम इवेंट में मीराबाई चानू गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इससे पहले सातवें दिन लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। वह पुरुषों की लॉन्ग जंप में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बने। इस इवेंट का गोल्ड जमैका के तजय गेल ने 8.15 मीटर की जंप के साथ जीता।

भारत फिर आठवें स्थान पर पहुंचा

छठे दिन के मुकाबले समाप्त होने के बाद भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल हो गए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गई। भारत पांचवें दिन नौवें स्थान पर खिसक गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 47 गोल्ड समेत कुल 103 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं, बुधवार को छह मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचने से बॉक्सिंग टीम के लिए इस खेल में 10 मेडल पक्के हो गए हैं।

T 47 कैटेगरी में कौन से एथलीट भाग ले सकते हैं

T47 कैटेगरी में उन ट्रैक एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता होती है। इसमें हाथ के किसी हिस्से की कमी या हाथ की कार्यक्षमता प्रभावित होने वाले खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं।

पेड़ से गिरने के बाद दिलीप का हाथ कांटना पड़ा था

दिलीप महादु गावित ने पुरुषों के 100 मीटर टी47 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में 10.71 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। भारत के ही मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। दिलीप गावित की सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी है। महाराष्ट्र के नासिक के पास तोरण डोंगरी गांव के रहने वाले दिलीप किसान परिवार से हैं। बचपन में वह माता-पिता के साथ खेतों में काम करते थे। पांच-छह साल की उम्र में पेड़ से गिरने के कारण उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी। समय पर इलाज नहीं मिलने से हाथ में गैंगरीन हो गया और कोहनी के नीचे से हाथ काटना पड़ा।

बासिल 8 साल तक सामान्य एथलीट रहे, 2025 में पैरा स्पोर्ट्स के बारे में पता चला

28 फरवरी 2005 को केरल में जन्मे मोहम्मद बासिल ने करीब 8 साल तक सामान्य एथलीट के रूप में खेला। 2025 तक उन्हें पैरा एथलेटिक्स के बारे में जानकारी नहीं थी। किसी की सलाह पर उन्होंने पैरा स्पोर्ट्स में कदम रखा और यहीं से उनके करियर ने नई दिशा पकड़ी। शुरुआत में बासिल स्कूल स्तर पर ही ट्रेनिंग करते थे। पैरा स्पोर्ट्स से जुड़ने के बाद उन्हें SAI में बेहतर कोचिंग और सुविधाएं मिलीं। वह T47 कैटेगरी की 100 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। मई 2026 में बेंगलुरु में हुई 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बासिल ने 100 मीटर T47 रेस 10.63 सेकंड में पूरी कर गोल्ड जीता। इसी प्रदर्शन के दम पर उनका चयन ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ।

Leave a Reply

Next Post

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला

शेयर करेनोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं, आरोपी गिरफ्तार; बंगाल के बीरभूम में बस चलाता था छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता, 30 जुलाई 2026। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा