माथे पर तिलक व गले में रुद्राक्ष की माला पहन भस्म आरती में जा रहा था सरफराज, बजरंग दल ने पकड़कर पीटा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 17 जून 2026। बाबा श्री महाकाल के दरबार में भेष बदलकर प्रवेश करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह महाकाल मंदिर की चलित भस्म आरती में एक युवक कथित रूप से पंडित का वेश धारण कर प्रवेश करने की फिराक में था। माथे पर महाकाल का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहने युवक की पहचान पर संदेह होने के बाद उसे रोक लिया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि पुणे निवासी सरफराज भेष बदलकर श्रद्धालुओं की लाइन में लगा हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी वास्तविक पहचान सामने आ गई। आरोप है कि सरफराज पुणे से एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाया था। इसके बाद वह स्वयं को पंडित बताकर भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह और अन्य कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह उज्जैन क्यों आया, उसके साथ आई युवती कहां है और उसका उद्देश्य क्या था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे पकड़ा गया युवक
बुधवार सुबह महाकाल मंदिर में चलित भस्म आरती की लाइन में माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर पंडित जैसा वेश धारण किए हुए पुणे निवासी सरफराज को संदेह के आधार पर रोका गया। बजरंग दल के महानगर जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह और उनकी टीम ने उसे पकड़कर महाकाल थाना पुलिस को सौंप दिया।

क्या हैं आरोप
पहचान छिपाकर भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास।
पुणे से एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाने का आरोप।
धार्मिक वेशभूषा का इस्तेमाल कर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश।

पुलिस कर रही जांच
आरोपी उज्जैन क्यों आया था?
युवती कहां है और उसकी स्थिति क्या है?
क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या सुनियोजित योजना है?
जांच के बाद किन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी?

Leave a Reply

Next Post

'मुहर्रम में शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं' योगी बोले- सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगा कड़ा एक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 17 जून 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। इस दौरान किसी अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन, नई परंपरा, कानफोडू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, योग दिवस की […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न