मोदी सरकार ने कार्पोरेट सेक्टर के कर्मियों की कानूनी सुरक्षा को छीना – सुशील आनंद शुक्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

किसानों के बाद निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए भी मोदी सरकार ने काला कानून  बनाया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 सितम्बर 2020 । मोदी सरकार ने किसानों के बाद निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए भी काला कानून बना रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  केंद्र सरकार ने राज्य सभा मे श्रम सुधारो सम्बंधित तीन बिल विपक्षी दलों के विरोध के बीच पारित करवाया।आद्योगिक सबन्ध संहिता बिल 2020 के पारित हो जाने के बाद निजी क्षेत्र की कोई भी कम्पनी जिसकी कुल कर्मियों की क्षमता 300 कर्मचारियों से अधिक होगी वह कम्पनी विना सरकार और श्रम विभाग की अनुमति के अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकेगी ।इस विधेयक को पारित करवा कर मोदी सरकार ने निजी और कार्पोरेट क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को अभी तक मिलने वाली संविधान प्रदत्त कानूनी सुरक्षा को एक प्रकार से वापस ले लिया ।     

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी सेवा के बाद निजी क्षेत्र की बड़ी कम्पनियां जिसमे कर्मचारियों की संख्या बड़े स्तर पर होती है लोगो की जीविका के स्थायी आधार साबित होते है ।आम आदमी निजी क्षेत्र की बड़ी कम्पनियों में नौकरी प्राप्त करने के बाद अपने जीवन को सुरक्षित और स्थायित्व महसूस करता था ।निजी क्षेत्र की कम्पनियां अपनी मर्जी से बड़े पैमाने पर छटनी नही कर सकती थी ।श्रम मंत्रालय का उन पर नियंत्रण रहता था ।नया कानून बनने के बाद कर्मचारियों पर नौकरी कभी भी जाने का एक मानसिक दबाव हमेशा बना रहेगा।       

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार अपने बहुमत का दुरुपयोग करके लगातार देश की जनता के शोषण के रास्तों को कानूनी जामा पहना रही है ।संसद के एक ही सत्र में इतने काले कानून बनाये गये की संविधान की आत्मा भी सिहर उठी है। मोदी सरकार देश के नागरिकों ,खेती किसानी सभी को उद्योग पतियों के हाथों गुलाम करने का षड्यंत्र कर रही है ।पिछले सत्तर सालो में देश के आप आदमी की स्वतंत्रता और समृद्धि तथा शसक्तीकरण के जितने भी प्रयास किये गए थे भाजपा की मोदी सरकार उन सबको बर्बाद करने में लगी है।   

Leave a Reply

Next Post

कृषि बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरा , झूठ बोलने वाले लोग किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं

शेयर करेबीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी का संवाद पीएम ने कहा कृषि बिल से छोटे किसानों को अधिक फायदा ,अब किसान की मर्जी कि वो कहीं पर भी फसल बेचे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 सितंबर 2020। भारतीय जनसंघ के जनक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप