कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में होगा आधुनिकीकरण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कटनी, 29 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आधुनिकीकरण और शहर से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दे को उठाया है। विधायक ने फैक्ट्री में प्लांट एवं मशीनरी के आधुनिकीकरण की मांग करते हुए आरओबी निर्माण के कारण बजरिया क्षेत्र में होने वाली आवागमन की समस्या पर भी ध्यान आकर्षित कराया है। दरअसल, कटनी जिले के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे के साथ जबलपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक ने देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को ताकत देने और मजबूत करने के उद्देश्य से कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्लांट एवं मशीनरी के आधुनिकीकरण की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने कटनी शहर से जुड़े एक अहम स्थानीय मुद्दे को भी रक्षा मंत्री के समक्ष रखा है।

आवागमन पूरी तरह प्रभावित होगा
विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कारण वर्तमान बजरिया के सामने स्थित फैक्ट्री गेट बंद हो जाएगा। इससे उस मार्ग से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित होगा। ऐसे में बजरिया को साउथ स्टेशन के समीप स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन दोनों विषयों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र सौंपा गया है। विधायक संदीप जायसवाल के अनुसार, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों मामलों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया है। अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि इन मांगों पर अमल कब तक शुरू होता है।

Leave a Reply

Next Post

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

शेयर करेपुलिस की जांच में हुए कई खुलासे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिमला, 29 अगस्त 2026। शिमला पुलिस ने नशे के संगठित और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है […]

You May Like

पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता....|....बादल छंटते ही बढ़ी ठंड की रफ्तार....|....हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत....|....प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम....|....नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला....|....दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान....|....पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि