शिमला-मनाली को टक्कर दे रहा झारखंड का मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सूबे की खूबसूरती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 29 मई 2026। भीषण गर्मी और उमस से परेशान झारखंडवासियों को शुक्रवार सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। तेज और ठंडी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों का मौसम पूरी तरह सुहाना बना दिया। आसमान में छाए बादलों और हल्की फुहारों ने लोगों को शिमला-मनाली जैसी ठंडक का एहसास कराया। लंबे समय से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग इस खुशनुमा मौसम का जमकर आनंद लेते नजर आए।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
सुबह करीब आठ बजे के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़कों, पार्कों और बाजारों में लोगों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मौसम के इस बदले मिजाज का आनंद लिया। कई लोग घरों की छतों और बालकनियों में खड़े होकर बारिश का आनंद लेते दिखे, जबकि कुछ लोग गर्म चाय और पकौड़ों के साथ मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
इधर, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक, बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

प्रशासन भी अलर्ट मोड में
प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मौसम में अचानक हुए बदलाव को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी, राख के नीचे छिपाकर ले जा रहे, करोड़ों का माल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भिलाई 29 मई 2026। भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकलोरडीह इलाके के एक गोदाम से करीब 250 टन चोरी का लोहा जब्त किया है। इस जब्त माल की अनुमानित […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही