पेट्रोल-डीजल में प्रति लीटर वैट टैक्स में 50 प्रतिशत तक की कटौती एवं सेस को हटाकर महंगाई से राहत दे सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 मई 2026। पेट्रोल-डीजल में वैट टैक्स 50 प्रतिशत तक कटौती एवं सेस को पूरी तरह खत्म करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों ने महंगाई को तेज किया है जिससे हर वर्ग परेशान है। इस वक्त सरकार को पेट्रोल में 27 प्रतिशत एवं डीजल में 25 प्रतिशत लगने वाले वैट में 50 प्रतिशत तक कमी करना चाहिये, इसके अलावा सेस को खत्म करना चाहिये। वर्तमान में पेट्रोल में 22 रु. एवं डीजल में 20 रु. प्रति लीटर टैक्स जनता से वसूला जा रहा है। डीजल की महंगाई के चलते ट्रांसपोर्ट भाड़ा, यात्री किराया बढ़ाने की मांग हो रही है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। तेल, नमक, शक्कर, खाद, दवाई, टायर ट्यूब, सब्जी-भाजी, दाल, चांवल, दूध सहित सभी अतिआवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि होगी। खेती में लागत मूल्य बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामो में असर पड़ेगा। जिसका सीधा असर गरीब तबका रोज कमाने खाने वाले मध्यवर्ग पर पड़ेगा। सरकार को इस विपरीत समय में जनता को राहत देने वैट टैक्स में तत्काल कटौती करना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डीजल संकट एवं महंगाई के चलते ट्रांसपोर्ट, यात्री परिवहन सेवा, खेती-किसानी, उद्योग, होटल, व्यवसायी सभी परेशान है। इस कठिन समय में सरकार पेट्रोल-डीजल से राजस्व अर्जित करने का मोह छोड़े, जनता को महंगाई से राहत देने कड़े कदम उठाये। जनहित में तत्काल पेट्रोल-डीजल के वैट टैक्स में 50 प्रतिशत से अधिक कमी का आदेश दे। सरकार की प्राथमिकता मुनाफाखोरी नहीं जनता को राहत देना होना चाहिए। टैक्स कमी होने से व्यापार- व्यवसाय में तेजी आयेगी। बिजली के दाम भी कम होंगे। रोजगार छीनने का भय खत्म होगा।

Leave a Reply

Next Post

'ऑपरेशन सिंदूर ने बताया भारत उकसावे का जवाब कैसे देता है', पासिंग-आउट परेड में बोले सेना प्रमुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पुणे 30 मई 2026। पुणे के खडकवासला स्थित एनडीए में 150वें कोर्स की पासिंग-आउट परेड की समीक्षा जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि जब राष्ट्र की इच्छाशक्ति सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त होती है, […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत