मनरेगा मजदूरी भुगतान हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 45.80 करोड़ जारी : इस साल प्रदेश में अब तक 9.44 करोड़ मानव दिवस रोजगार का सृजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

वर्ष भर के कुल लक्ष्य का 70 फीसदी पूरा, करीब 2092 करोड़ का मजदूरी भुगतान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर. 25 अगस्त 2020। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 45 करोड़ 80 लाख रूपए जारी किए गए हैं। प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अंतर्गत अब तक 25 लाख 98 हजार परिवारों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराते हुए 2091 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। इसमें राज्य सरकार द्वारा मनरेगा श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए 50 अतिरिक्त दिनों के रोजगार के एवज में 94 करोड़ 82 लाख रूपए का मजदूरी भुगतान भी शामिल है। इस दौरान सामग्री मद में भी 384 करोड़ 12 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के लिए इस साल स्वीकृत कुल 13 करोड़ 50 लाख मानव दिवस लेबर बजट के विरुद्ध प्रदेश में अब तक नौ करोड़ 44 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में पांच महीने से भी कम समय में ही साल भर के लक्ष्य का लगभग 70 फीसदी हासिल कर लिया गया है। प्रदेश में मनरेगा जॉबकॉर्डधारी 79 हजार 280 परिवारों को सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ के लिए भारत सरकार द्वारा मजदूरी मद में इस वर्ष अब तक कुल 2204 करोड़ 88 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 2116 करोड़ 20 लाख रूपए प्रदेश को प्राप्त हुए हैं। भारत सरकार से अभी मजदूरी मद में 118 करोड़ 91 लाख रूपए और सामग्री मद में 148 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि जारी होना लंबित हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव कोविड-19 के चलते राष्ट्रव्यापी लॉक-डॉउन के दौरान प्रदेश में व्यापक स्तर पर शुरू किए गए मनरेगा कार्यों तथा वर्षा ऋतु में जरुरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने संचालित कार्यों के मजदूरी भुगतान के लिए भारत सरकार से शीघ्र राशि जारी करवाने लगातार पहल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइटों को इम्पैनलमेंट करने आवेदन प्रारूप निर्धारित : 26 अगस्त से 10 सितम्बर तक लिए जायेंगे ऑनलाईन आवेदन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को विज्ञापन देने के लिए इम्पैनलमेंट किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के द्वारा इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संबंध में बताया गया है कि राज्य की ऐसी न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप