भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज रायपुर पहुंच रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला 16 अक्तूबर, दूसरा 18 अक्तूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्तूबर को खेला जाएगा। ये सभी तीन मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। रायपुर में तीनों मैच आयोजित होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को छह दिनों में तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।

टीम की कमान और अभ्यास का कार्यक्रम
इस श्रृंखला में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना संभालेंगी। टीम की उप-कप्तान शेफाली वर्मा होंगी, जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम का हिस्सा हैं। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि शामिल हैं। भारतीय टीम रायपुर पहुंचने के अगले दिन यानी 12 अक्तूबर को अभ्यास सत्र में भाग लेगी। वहीं जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 अक्तूबर को रायपुर पहुंचेगी और 13 अक्तूबर को अभ्यास करेगी।

दर्शकों की सुविधा और प्रशासनिक तैयारी
मैचों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की गई। इसके बाद रायपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है। इस समिति में पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। दर्शकों के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास मिलेंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा दर्शकों के लिए भोजन और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

सुरक्षा इंतजाम और एनजीटी का आदेश
स्वास्थ्य विभाग आसपास के अस्पतालों की मैपिंग करेगा और स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी। आपात स्थिति तथा वीआईपी आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर तय किया जाएगा। दमकल, आपातकालीन रास्ते, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एनजीटी ने 2 जुलाई 2026 को जारी अंतरिम आदेश में रायपुर समेत तीन स्टेडियमों में अनुमति के बिना खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। बाद में अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अनुमति मांगने पर एनजीटी ने तीन मैचों के लिए रोक संशोधित कर स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप

शेयर करेबूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ से कई घर और पुल बहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           काठमांडू, 11 अक्टूबर 2026। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और मलबा […]

You May Like

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज....|....प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक....|....संविधान बचाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास का जवाब दे : भाजपा....|....टीम एसईसीएल में हर लक्ष्य हासिल करने का माद्दा है - सीएमडी हरीश दुहन....|....एटक के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर बेंगलुरु में विशाल मजदूर रैली का आयोजन, 20 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा....|....बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते