जंतर-मंतर पर नो एट्री: आरक्षण हटाने के लिए जुटे प्रदर्शनकारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। आरक्षण के खिलाफ संभावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। दोपहर में प्रदर्शन के लिए करीब 10-12 प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में बैठाकर वहां से ले गई। इसके बाद फिलहाल जंतर-मंतर पर कोई प्रदर्शनकारी मौजूद नहीं है।

प्रदर्शनकारियों की ओर से जातिगत आरक्षण में संशोधन की मांग की जा रही थी। इसके अलावा यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने और एससी-एसटी कानून में बदलाव अथवा उसे हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी थी। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से अलर्ट थी। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी और आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही थी।

Leave a Reply

Next Post

वंदे मातरम पर सियासी घमासान: भाजपा ने कांग्रेस के फैसले को नकारा

शेयर करेकहा- 1937 के इसी फैसले ने रखी विभाजन की नींव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पहली बार बैठक की। इस बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि पदाधिकारियों की […]

You May Like

'टेस्ट क्रिकेट को वैभव की जरूरत'....|....विदेशी निवेशकों ने बदली चाल....|....कोको गॉफ सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में....|....अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका....|....वंदे मातरम पर सियासी घमासान: भाजपा ने कांग्रेस के फैसले को नकारा....|....जंतर-मंतर पर नो एट्री: आरक्षण हटाने के लिए जुटे प्रदर्शनकारी....|....108 साल की धनी बाई ने थामी कांवड़....|....सड़क के लिए बंगलों पर चले बुलड़ोजर....|....12 मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी, 6 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे....|....खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से मौत