दिल्ली में हैवानियत: 11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से ले ली जान; जंगल में मिला शव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 जून 2026। दिल्ली का महरौली इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशनसे एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 22 जून की सुबह करीब पांच बजे जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी के 6 घंटे के अंदर ही कर ली गई। ड्राइवर ने सोमवार 22 जून की सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण किया था, जब वह अपने परिवार के साथ फ़ुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दी थी।

Leave a Reply

Next Post

बैकुंठपुर में महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरिया 23 जून 2026। कोरिया जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने उस बहुचर्चित चोरी की घटना का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित एक महिला न्यायाधीश के बंगले से लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गए थे। इस […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप