इनकी भी सूनो सरकार : कोयला राष्ट्रीय संपदा है, कॉरपोरेट लूट नहीं चलेगी, सोसायटी बनाकर हमें दें हम चलाएंगे कोयला खदान

शेयर करे

रायगढ़ जिले के  70 प्रभावित गांव के लोग विगत 2अकटूर 2011 से कोयला सत्याग्रह के आंदोलन करते आ रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़(छत्तीसगढ़) 25 जून। आत्मनिर्भर भारत के तहत देशभर में हों रहें कोयला खदानों की नीलामी से देशभर के लाखों आदिवासी परिवार विस्थापन की मार के साथ साथ उनका कृषि पशुधन और जंगल से चलने बाली आजिविका खत्म होने के साथ साथ पर्यावरण संतुलन पर विपरीत प्रभाव पडेगा।

जनचेता के संयोजक राजेश त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ रिपोर्टर से कहा कि  इस प्राकृतिक संसाधनों में केवल हमारी पीढीयों का अधिकार नहीं बल्कि आगे आने बाली पीढ़ियों को भी प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत होगी जिस पर हमारी सरकार विचार नहीं कर रही है।

राजेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि अगर देश में प्राकृतिक संसाधनों की निकलने की जरूरत है ही तों क्यों जिनके जमीन के अंदर प्रकृतिक संसाधन है उन समूहों की सरकार सोसायटी बना कर खनन की जिम्मेदारी समूह को दे जिससे समुदाय आत्मनिर्भर बन सकें और भारत भी आत्मनिर्भर बन सकें ऐसी मांग कई सालों से रायगढ़ में चल रहे कोयला सत्याग्रह के आंदोलनकरी साथी हर बर्ष 2अकटूर आंदोलन करके मांग करते आ रहे हैं शिव पाल भगत हरिहर पटेल अकक्षय पटेल सविता रथ कन्हैया पटेल गुणनिधि राठिया शिव पटेल राजेश गुप्ता राजेश त्रिपाठी कृष्णा साव पदनाभ प्रधान अशोक शर्मा लीला सिंह एवं 70 प्रभावित गांव के लोग विगत 2011से कोयला सत्याग्रह के आंदोलन करते आ रहे हैं इनका कहना है कि हम अपनी जमीन पर किसी भी प्रकार की खदान नहीं चाहते हैं अगर सरकार को कोयला चाहिए तो सरकार प्रभावित परिवारों की सोसायटी बना कर कोयला एवं अन्य खनिज निकालने का समुदाय को दे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जो पशुपालकों को लाभ पहुंचाने खरीदेगा गोबर : गौपालन को लाभप्रद बनाने, गोबर प्रबंधन और पर्यावरण सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘गोधन न्याय योजना‘

शेयर करेहरेली पर्व से होगी इस अभिनव योजना की शुरूआत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौ-पालन और गोबर प्रबंधन से पशुपालकों को होगा लाभ गांवों में रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ेंगे निर्धारित दर पर होगी गोबर की खरीदी, सहकारी समितियोंसे बिकेगी वर्मी कम्पोस्ट गोबर की खरीदी की दर तय करने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी