हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं, ये समस्या है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वॉशिंगटन, 29 सितंबर 2026। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही दोनों देशों के संबंधों […]
Headlines
‘पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया’
राहुल गांधी ने छात्रों का किया समर्थन, जेन जी से अपील की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया। साथ […]
नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक
संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इस बैठक में […]
भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला
एक जवान बलिदान; चार घायल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ईटानगर, 29 सितंबर 2026। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। […]
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन
प्रभारी सुखदेव भी प्रदर्शन में हुए शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 29 सितंबर 2026। भाजपा के इशारे पर किए जा रहे वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर की त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत एवं प्रदेश कांग्रेस […]
हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना है – सुखदेव भगत
प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने लिया कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 29 सितंबर 2026। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय प्रभारी सचिव एस.ए. सम्पत कुमार, जरिता लेतफ्लांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारणी की तथा विभाग, […]
गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की
ऑयल पाम में नवाचार और कारोबारी सहयोग पर हुई चर्चा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु, 29 सितंबर 2026 गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने सोमवार को मलेशिया की बागान एवं जिंस मंत्री वाईबी दातुक सेरी डॉ. नोरैनी अहमद के नेतृत्व में आए एक उच्चस्तरीय मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल में मलेशिया के बागान एवं जिंस मंत्रालय, चेन्नई स्थित मलेशिया के महावाणिज्य दूतावास, मलेशियन पाम ऑयल काउंसिल, मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड और मलेशियन सस्टेनेबल पाम ऑयल के प्रतिनिधि शामिल थे बैठक में समूह के विभिन्न व्यवसायों से जुड़े आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा हुई, विशेष रूप से ऑयल पाम नवाचार और घरेलू कीटनाशक क्षेत्र पर। गोदरेज एग्रोवेट के साथ बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने ऑयल पाम के अपस्ट्रीम सेक्टर में अवसरों की तलाश की। साथ ही, उन्होंने भारत की विविध कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल अधिक उपज देने वाली ऑयल पाम किस्मों को विकसित करने के लिए उन्नत अनुसंधान और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग पर भी विचार साझा किए इन क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग से स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल रोपण सामग्री तैयार करने, उत्पादकता और सहनशीलता बढ़ाने तथा भारत की दीर्घकालिक खाद्य तेल सुरक्षा में योगदान देने में मदद मिल सकती है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के साथ चर्चा घरेलू कीटनाशक क्षेत्र और इसके विकास को समर्थन देने वाले कारोबारी माहौल को मजबूत करने के अवसरों पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र के सतत विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापार और नवाचार को सुगम बनाने पर भी अपने विचार रखे। मलेशिया की बागान और वस्तु मंत्री, वाईबी दातुक सेरी डॉ. नोरेनी अहमद ने कहा, “मलेशिया और भारत के बीच कई क्षेत्रों में लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं, जो आर्थिक विकास और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आज की चर्चा से हमें अनुसंधान, नवाचार, व्यापार और सस्टेनेबिलिटी में गहरे सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिला है।” “इस तरह की बातचीत हमें ऐसे व्यावहारिक क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करती है जहाँ मलेशिया और भारत के उद्योग मिलकर काम कर सकते हैं और आपसी लाभ हासिल कर सकते हैं।” बैठक पर बात करते हुए गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, राकेश स्वामी ने कहा, “तेजी से बदलती दुनिया में कृषि और उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए साझेदारी और ज्ञान का आदान-प्रदान बेहद महत्वपूर्ण है।” “मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ हमारी चर्चा ने ऑयल पाम में विज्ञान-आधारित नवाचार को आगे बढ़ाने और घरेलू कीटनाशक क्षेत्र के इकोसिस्टम को मजबूत करने के अवसरों को रेखांकित किया। हम इस साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं और आगे ऐसे सहयोग की उम्मीद करते हैं जिससे दोनों देशों के किसानों, उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुँचे।” इस संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों को तकनीकी और उद्योग स्तर पर सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिली, विशेषकर ऑयल पाम अनुसंधान एवं नवाचार तथा व्यापार और उद्योग के विकास के क्षेत्र में।
भारत की पहली पत्रकार डॉ. वैदेही तामण ने कश्मीर की आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत पर लिखीं पाँच विशेष क्रॉनिकल्स
वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका और शोधकर्ता डॉ. वैदेही तामण ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई/श्रीनगर, 29 सितंबर 2026। ऐसे समय में जब कश्मीर अक्सर राजनीति, सुरक्षा और समकालीन मुद्दों के संदर्भ में चर्चा का विषय बनता है, महाराष्ट्र की वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका और शोधकर्ता डॉ. वैदेही तामण ने […]
अखाड़े की मिट्टी से ब्रांड की चमक तक, अमन सहरावत की नई पारी
ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 29 सितंबर 2026। हरियाणा के अखाड़ों से पेरिस ओलंपिक के पदक मंच तक पहुंचे अमन सहरावत अब एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले खेल ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। 23 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता के […]
टिया बाजपेयी का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन
टिया बाजेपयी फिर बनीं ‘हॉरर क्वीन’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 29 सितंबर 2026। टिया बाजपेयी और Arian Romal का हॉरर म्यूजिक वीडियो ‘FANAA’ अपने डरावने कंटेंट को लेकर चर्चा में है। मेकर्स के मुताबिक, इसे भारत के पहले हॉरर म्यूजिक वीडियो के तौर पर तैयार किया गया है, जिसका […]

