शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, महिला को उम्रकैद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़, 28 जुलाई 2026। जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव को जलाकर आत्महत्या का […]
Slider
इंडिया स्पिरिचुअल लीडर्स अवॉर्ड्स 2026 में देश की आध्यात्मिक विभूतियों का हुआ सम्मान
नई दिल्ली के द तिवोली होटल में आयोजित समारोह में आध्यात्मिक गुरुओं, समाजसेवियों और वेलनेस विशेषज्ञों को किया गया सम्मानित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026। इंडियाज़ नेक्स्ट मास्टरमाइंड अवॉर्ड्स के अंतर्गत आयोजित इंडिया स्पिरिचुअल लीडर्स अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन नई दिल्ली के द तिवोली होटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस समारोह में देशभर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, योग विशेषज्ञ, हीलर्स, लेखक, शिक्षाविद, समाजसेवी और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इंडियाज़ नेक्स्ट मास्टरमाइंड अवॉर्ड्स की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. नवाना कुंडू तथा यूएई नेक्स्ट मास्टरमाइंड अवॉर्ड्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मंसूर अल ओबैदली ने पिछले 14 वर्षों में इस सम्मान मंच को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। इस मंच के माध्यम से अब तक 40 से अधिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हजारों लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ऐसे लोगों को सम्मान देना है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत रेड कार्पेट स्वागत से हुई।इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया और संस्थापकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस मंच का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाना है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अनुराग पुरी जी महाराज तथा डॉ. अजय कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष आध्यात्मिक महत्व प्रदान किया।विशिष्ट अतिथियों में आचार्य के. वेंकट रमण घनपति, आचार्य प्रेमचंद शर्मा तथा विष्णु भक्त दास शामिल रहे। समारोह के दौरान मास्टरमाइंड शिरोमणि अवॉर्ड डॉ. पंकज जैन, अजय भाटिया, डॉ. संदीप मारवाह, आर्या अग्रवाल तथा आरोही खंडेलवाल को आध्यात्मिक नेतृत्व, मीडिया, योग, समाजसेवा और युवा आध्यात्मिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सोलवाइज़ (SoulWise), पंख फाउंडेशन और अनंता मर्चेंडाइज़ ब्रांडिंग पार्टनर रहे। नैक डिजिटल, तेजटेक न्यूज़ और न्यूज़ लाइव मीडिया पार्टनर रहे। एप्रोच एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक पीआर, डिजिटल एवं ब्रांडिंग पार्टनर की भूमिका निभाई, जबकि गो स्पिरिचुअल इस आयोजन का स्पिरिचुअल मीडिया पार्टनर रहा। इस अवसर पर मास्टरमाइंड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. राजेश तक्यार और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक किणी को प्रदान किया गया। इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. भानु सरस्वत, कावेरी नार्जरी, गौरांगी मंगल, डॉ. राजीब एल. पांडा, राजीव आनंद, डॉ. कर्णिका आनंद, श्रुति अग्रवाल, पायल लाल, हर्षिल अग्रवाल, दीपा जोशी, डॉ. मनीषा डी. चोपड़ा, नीलम वासवानी, शिवी अग्रवाल, वैशाली पंड्या, डॉ. संदीप ज्योत, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. तुषार पी. पाटिल, विलासिनी देवी दास एवं महामंत्र दास (राधा गिरी की पुस्तकों के लिए), सचिन बंसल, डॉ. शेख आनवर, अमन पांडेय, अनुराधा शर्मा छेत्री, ऋतिक वर्मा, डॉ. सोनू प्रसाद, अनुसूया साहू, डॉ. सुलेखा चंद्रा, राजेश संघवी, रीमा भंडारी, डॉ. कोनिका कंसल तथा टिमरावोन निंगशेन शामिल हैं। इंडिया ग्लोबल मास्टरमाइंड अवॉर्ड्स, जो इस आयोजन का प्रमुख मंच है, पिछले 14 वर्षों से कार्यरत है। इसकी शुरुआत यूएई से हुई थी। अब तक यह मंच 10,000 से अधिक प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित कर चुका है। इसके कार्यक्रमों को 75 से अधिक देशों में पहचान मिली है और इसे 40 करोड़ से अधिक लोगों तक मीडिया के माध्यम से पहुँच मिली है।
‘बांद्रा बॉय’ : सुर्खियों के शोर में कैसे कुचल जाती है एक बेगुनाह की जिंदगी
‘बांद्रा बॉय’ : मीडिया ट्रायल के काले चेहरे को बेनकाब करती है यह दमदार फिल्म छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 28 जुलाई 2026। आज के दौर में खबरें जितनी तेजी से फैलती हैं, उतनी ही तेजी से लोगों के बारे में धारणाएं भी बन जाती हैं। कई बार अदालत का […]
सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं
आंदोलन एक संवैधानिक अधिकार, प्रोटोकॉल तय हो; पुलिस से मारपीट भी चिंताजनक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है, जिसे छीना नहीं जा सकता। केवल प्रदर्शन या आंदोलन होने के आधार पर पुलिस की बर्बरता या सख्ती […]
इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड
भागीरथपुरा हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा कदम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर, 27 जुलाई 2026। इंदौर में भागीरथपुरा त्रासदी के बाद सरकार ने जल सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुए दर्दनाक हादसे में 35 लोगों की जान चली गई […]
मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप
11 बच्चे मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर, 27 जुलाई 2026। जिले में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। मलेरिया के मरीज यहां पर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिन में मलेरिया से यहां के सरकारी हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों की मौत हुई है। […]
काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा
चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम, 27 जुलाई 2026। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ उनके आत्मीय व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहा। ग्राम सिंघनपुरी जंगल पहुंचने पर सड़क […]
‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ बैगा समाज की बड़ी पहल
शादियों में डीजे-शराब पर लगाया बैन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम, 27 जुलाई 2026। आर्थिक तंगी, बढ़ते कर्ज, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और अपनी पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण को लेकर बैगा समाज ने बड़ा सामाजिक सुधार अभियान शुरू किया है। कबीरधाम जिले के ग्राम हरमों में आयोजित बैगा समाज (सेक्टर भोरमदेव) की […]
अतिक्रमण से रुकी जल निकासी
लगातार बारिश से सैकड़ों एकड़ धान के खेत जलमग्न, किसानों ने मुआवजा मांगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 27 जुलाई 2026। जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा असर अब खेती-किसानी पर दिखाई देने लगा है। शहर से लगे कोनी और सेंदरी क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए […]
बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष
380 वोटों से दर्ज की जीत, धनंजय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक सचिव और राधा कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 27 जुलाई 2026। बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी को 380 वोटों से हराया। अध्यक्ष पद के […]

