ऑपरेशन थिएटर से रैंप तक: डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ़ इंडिया सीजन 3’

admin
शेयर करे

इंदौर की डॉक्टर बनीं ब्यूटी क्वीन: डॉ. इशिता जोशी की जीत ने रचा नया इतिहास

सफेद कोट से क्राउन तक: डॉ. इशिता जोशी ने रचा सफलता का नया अध्याय

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अप्रैल 2026। कभी ऑपरेशन थिएटर में सर्जिकल स्किल्स से ज़िंदगियां संवारने वाली और अब रैंप पर आत्मविश्वास से चमक बिखेरने वाली डॉ. इशिता जोशी ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पेशे और पैशन के खूबसूरत संगम को दर्शाती है। इंदौर की इस प्रतिभाशाली स्त्री रोग विशेषज्ञ ने प्रतिष्ठित ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ़ इंडिया सीजन 3’ में ‘प्रिंसेस कैटेगरी’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने शहर, बल्कि पूरे मेडिकल समुदाय को गौरवान्वित किया है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने उन्हें ताज पहनाया, जिससे यह पल और भी खास बन गया। मध्य प्रदेश के छोटे से शहर नीमच से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी है।

एमबीबीएस, एमएस और कई उन्नत सर्जिकल डिग्रियों से लैस डॉ. इशिता जोशी एक कुशल लैप्रोस्कोपिक सर्जन और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजिस्ट हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ-साथ यह उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि आज की महिलाएं अपने करियर के साथ-साथ अपने सपनों को भी उतनी ही मजबूती से जी रही हैं।

अपनी जीत पर उन्होंने कहा, “यह मंच महिलाओं की शक्ति, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का उत्सव है। मैं गर्व महसूस करती हूं कि मुझे इंदौर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। डॉ. इशिता जोशी की यह उपलब्धि न केवल युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि आत्मविश्वास और जुनून के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

दिल, दिमाग और डर—तीनों को झकझोरेगी ‘पंख होते तो उड़ जाते’

शेयर करे‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अप्रैल 2026। मुंबई में आयोजित एक ग्लैमरस इवेंट में अपकमिंग फिल्म पंख होते तो उड़ जाते का ट्रेलर और म्यूज़िक लॉन्च किया गया, जिसने आते ही सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त माहौल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव