चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई जगहों पर हिंसा, भाजपा प्रत्याशी-समर्थकों पर दो जगह हमले; फायरिंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 28 अप्रैल 2026। बंगाल में अंतिम चरण के प्रचार के अंतिम दिन कई जगह हिंसा हुई। उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में रविवार देर रात भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह के आवास के बाहर फायरिंग हुई। इस हमले में पवन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान योगेश शर्मा घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। निर्वाचन आयोग ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

कई जगहों पर हुई हिंसा
रिपोर्ट के अनुसार, बैनर लगाने के दौरान तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला होने से तनाव फैल गया। तृणमूल नेता शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचे, तो दोनों पक्षों के समर्थकों में झड़प हुई। इसके बार देर रात पवन के आवास के पास देसी बम फेंके गए और फायरिंग हुई। इस मामले में जगतदल थाने की पुलिस ने कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ को गिरफ्तार किया है।

एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा ने आरोप लगाया कि हुगली के गोघाट में उसके समर्थकों पर लाठी, ईंट, रॉड और हथियारों से हमला किया गया, जिसमें 50 से अधिक घायल हो गए। 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी प्रशांत दिगार के समर्थन में प्रचार के दौरान तृणमूल के स्थानीय नेता संजय खान के नेतृत्व में कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। 

तृणमूल सांसद के काफिले पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़
वहीं, तृणमूल की महिला सांसद मिताली बाग के काफिले पर हुगली में सोमवार को भीड़ ने हमला कर दिया। सांसद और दूसरी अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। कांच के टुकड़े लगने से मिताली घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल ने हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर लाठी, ईंट और अन्य हथियारों से हमला किया। मिताली पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

भारत को नरक बताने वाले ट्रंप के बयान पर जोहो के संस्थापक वेंबु का प्रवासियों को खुला खत, कहा- लौट आएं अपने घर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 28 अप्रैल 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को नरक बताने वाले बयान पर जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबु ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका में बसे भारतीयों के नाम खुला पत्र लिखकर उनसे स्वदेश वापस लौट आने को कहा है। वेंबु […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान